DESH KI AAWAJ

लाडनूं गौचर भूमि से अवैध खनन करते 4 ट्रैक्टर व जेसीबी जब्त

लाडनूं गौचर भूमि से अवैध खनन करते 4 ट्रैक्टर व जेसीबी जब्त

रणजीत राम / दिव्यांग जगत

लाडनूं। राजस्व टीम द्वारा जसवंतगढ़ की गोचर भूमि में अवैध खनन कर रहे बिना नम्बरी ट्रैक्टर ट्रोली सहित एक जेसीबी को जप्त किया गया है। बुधवार को जसवंतगढ़ की गोचर भूमि में अवैध खनन करने की सूचना पर तहसीलदार डा. सुरेंद्र भास्कर ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा। टीम के पहुंचने के बाद मौके पर अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर चालको ने वहां से भागने की कोशिश भी की मगर कामयाब नहीं हो पाए। ऐसे में राजस्व टीम ने एक जेसीबी व चार ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर जसवंतगढ़ थाने के सुपुर्द कर दिया है। अब खनन विभाग द्वारा इन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।जसवंतगढ़ की गोचर भूमि में अवैध खनन में पकड़े गए जेसीबी व तीन ट्रैक्टरों के ना आगे नंबर लिखे हुए है और ना ही पीछे कोई नबंर होने से पुलिस के लिए भी यह जांच का विषय बन गया है। फिलहाल कार्रवाई को लेकर पांचो वाहनों को जसवंतगढ़ पुलिस थाने के सुपुर्द हैं। पकड़े गए एक ट्रैक्टर ट्रॉली में मूरड़ भरी हुई थी।
जब्त किए गए ट्रैक्टर ट्रॉली व जेसीबी मालगांव निवासी ठेकेदार के बताए जा रहे है।
इस बारे में तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर का कहना है कि सूचना मिलने पर राजस्व टीम से पटवारी लादूसिंह व गिरदावर ओमप्रकाश शर्मा को मौके पर भेजा गया। जहां गौचर में गिट्टी की खुदाई करते हुए 1 जेसीबी व 4 ट्रेक्टर जब्त कर जसवंतगढ़ पुलिस के सुपर्द कर दिया गया है। इस बारे में माइनिंग विभाग के अधिकारियो को आगे की कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया है। वंही संबंधित फर्म को कारण बताओ नोटिस भी जारी होगा

admin
Author: admin