टेम्पो एंव टायर चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ टेम्पू व टायर बरामद
टेम्पो एंव टायर चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ टेम्पू व टायर बरामद
नसीराबाद सदर थाना पुलिस की कामयाबी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने टेम्पो व ट्रेलर के टायर चोरी के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया । सदर थाना पुलिस के अनुसार लालाराम पुत्र मांगी लाल गुर्जर निवासी ढाल व कैलाश पुत्र हरनाथ जाट निवासी भटियाणी ने 6 मार्च को सदर थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका लोडिंग टेम्पू गुर्जर होटल दिलवाडा पुलिया के नीचे खडा कर अपने गांव ढाल चला गया था । दूसरे दिन सुबह 7 बजे आने पर टेम्पू नही मिला । कोई चोर उसका लाँक तोडकर टेम्पू चुरा ले गया । जिस पर उसने सभी जगह पता लगाया पर टेम्पू नही मिला । वही उसी रात कोटा रोड स्थित भटियाणी निवासी कैलाश जाट की दुकान का ताला तोड चोर उसमे रखा ट्रेलर का टायर चुरा ले गए । जिस पर दोनो ने रिपोर्ट दर्ज कराई । जिस पर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा केकडी एवं वृत्ताधिकारी नसीराबाद श्री मति पूनम भरगड व थानाधिकारी सदर महावीर प्रसाद के नेतृत्व मे गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आस पास के क्षेत्रों मे तलाशी अभियान चलाया । जिसमे मुखबिर की सूचना पर सदिग्ध 3 आरोपी फिरोज(23) पुत्र शौकत अली , फिरोज(19) पुत्र ईस्माइल व अनिश(23) पुत्र अब्बास तीनो रडा बस्सी , कंचन नगर दौराई अजमेर को गिरफ्तार कर उनकी निशांदेही पर चोरी हुआ टेम्पू , ट्रेलर के टायर एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन टेम्पू बरामद किया । वही 3 मुल्जिमान को नसीराबाद न्यायालय मे पेश किया । जिसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया ।
वही इस त्वरित कार्यवाही मे थानाधिकारी महावीर प्रसाद , सब इस्पेक्टर शकंरसिह , हेड कांस्टेबल श्री राम , हेड कास्टेबल फूलसिंह व हरमेन्दृ , विश्वास, जतन , सुरेश व राकेश का सहयोग रहा ।


