DESH KI AAWAJ

27 वर्षीय विवाहिता ने लगाई फांसी,

खुद की साडी से बनाया फंदा कुछ दिनो से डिप्रेशन मे थी, पुलिस जुटी जांच मे

27 वर्षीय विवाहिता ने लगाई फांसी

खुद की साडी से बनाया फंदा कुछ दिनो से डिप्रेशन मे थी, पुलिस जुटी जांच मे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले के भूडोल गांव में रहने वाली 27 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार के लोग उसे जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। गेगल थाना पुलिस सुसाइड को लेकर जांच में जुटी है। गेगल थाने के एएसआई महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के भूडोल गांव में रहने वाली गीता देवी (27) पत्नी बालूराम ने अपने घर पर साड़ी से पंखे पर लटककर सुसाइड कर लिया। पति जब मंदिर से घर पहुंचा तो गीता उसे पंखे पर लटकी मिली। जिसके बाद परिवार के लोग उसे फंदे से उतारकर जेएलएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड से संबंधित जानकारी परिवार से ली गई। ASI ने बताया कि गीता के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मामले में सुसाइड को लेकर जांच की जा रही है।
डिप्रेशन में किया सुसाइड
मृतक गीता देवी के पति बालूराम ने बताया कि उसकी पत्नी विगत 2-3 दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी। इसे लेकर उसने अपनी पत्नी से कई बार बात करने की कोशिश भी की लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। गुरुवार सुबह उसने सुसाइड कर लिया।

admin
Author: admin