26 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता गांव जोगीवाला में शुरू
26 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता गांव जोगीवाला में शुरू
-नियामत जमाला –
भादरा ,30 अक्टूबर / भादरा उपखंड के गांव जोगीवाला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में 26 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17 व 19 वर्षीय छात्र वर्ग सत्र 2021 व 22 का विधिवत शुभारंभ शनिवार को हुआ। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य एवं प्रतियोगिता के संयोजक रामनिवास जांगिड़ ने की। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक बलवान पूनियां , विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी शकुंतला पचार,श्रीमती विनोद बाला धर्मपत्नी डा.अनिल औलख प्रधान प.स.भादरा, उप प्रधान बलवान फगेड़िया, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ओमपाल सिंह नारनोलिया, सरपंच सुषमा दायमा, पूर्व सरपंच राजेश्वरी गोस्वामी, ग्राम पंचायत खचवाना की सरपंच रोशनी बेनीवाल, समाजसेवी बलवीर दायमा, समाजसेवी शेर सिंह गोस्वामी, कुलदीप शर्मा, मांगे राम गोदारा, छाजू राम गोदारा, सिकंदर चांदेड़, इंदरचंद सेठ आदि थे। प्रधानाचार्य रामनिवास जांगिड़ ने विधायक बलवान पूनियां, उपखंड अधिकारी शकुंतला पचार, शिक्षा अधिकारी ओमपाल सिंह नारनोलिया व अतिथियों का पगड़ी पहनाकर व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि विधायक बलवान पूनियां ने मार्च पास्ट की सलामी ली व ध्वजारोहण कर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक बलवान पूनियां ने जोगीवाला गांव को खेलों की दृष्टि से श्रेष्ठ बताते हुए खेलों के विकास में धन का अभाव नहीं आने देने का आश्वासन दिया। उपखंड अधिकारी शकुंतला पचार में खेलों के विकास पर बल दिया। इस अवसर पर गांव के भामाशाह इंद्रचंद अग्रवाल, शेरसिंह गोस्वामी, रणसिंह जग्गल, हनुमान यादव, कुलदीप शर्मा, सुभाष सोनी, रामपाल यादव, ताराचंद गोस्वामी, अशोक जग्गल, सुभाष व्याख्याता, मांगेराम गोदारा, धर्मपाल जांगिड़, मांगेराम शर्मा व जसवंत यादव ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया | उद्घाटन मैच में 17 वर्षीय गोला फेंक प्रतिस्पर्धा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भांगवा के छात्र प्रमोद कुमार ने प्रथम स्थान, ग्रामोथान उच्च माध्यमिक विद्यालय गंधेली के गौरू ने द्वितीय स्थान तथा ओएसिस सैनिक स्कूल 18 एसपीडी के छात्र देवेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन दलीप सिंह बलौदा ने किया | इस अवसर पर जिले भर के विद्यार्थी,टीम प्रभारी, शारीरिक शिक्षक, गांव के गणमान्य नागरिक विद्यालय स्टाफ मौजूद था।
फोटो_प्रतियोगिता शुभारंभ पर उपस्थित अतिथिगण

