24 नवम्बर को अजमेर से पुष्कर के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। कार्तिक मेले के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से 24 नवंबर को अजमेर-पुष्कर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही पुष्कर से आदर्शनगर के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
अजमेर-पुष्कर स्पेशल ट्रेन का समय
गाड़ी संख्या 09645 अजमेर से सुबह 9:50 बजे रवाना होकर सुबह 11 बजे पुष्कर पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 09646 पुष्कर से शाम 4:30 बजे रवाना होकर शाम 5:40 बजे अजमेर पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन का ठहराव मदार जंक्शन, माकड़वाड़ी और बूढ़ा पुष्कर में रहेगा।
पुष्कर-आदर्शनगर के बीच भी संचालन
गाड़ी संख्या 09647 पुष्कर से सुबह 11:40 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे आदर्शनगर पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 09648 आदर्शनगर से दोपहर 2:10 बजे रवाना होकर शाम 3:45 बजे पुष्कर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव बूढ़ा पुष्कर, माकड़वाड़ी, मदार और अजमेर स्टेशन पर रहेगा।
दोनों रेल सेवाएं अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित होंगी, जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

