20 नवम्बर को होगी जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना, कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य आम चुनाव-2026 की मतगणना की तैयारियों के तहत मंगलवार को जिला परिषद सभागार अजमेर में मतगणना के लिए नियुक्त सांख्यिकी कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मतगणना प्रक्रिया, मतगणना प्रपत्रों की जांच, कंप्यूटर फीडिंग, प्रिंटिंग का मिलान एवं समेकित परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कंप्यूटर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
प्रशिक्षण में संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग अजमेर श्रीमती ऋतु रेणु, चुनाव सांख्यिकी प्रकोष्ठ प्रभारी शैलचंद व्यास, सहायक निदेशक (सांख्यिकी), अतिरिक्त प्रभारी अनिल शर्मा, सांख्यिकी अधिकारी रमेश दायमा, पुष्कर लाल मीणा, गिरधर गोपाल, यशेश मिश्रा, कृष्ण गोपाल शेखावत, वेदनाथ, राहुल टोपिया एवं शहादत अली सहित सांख्यिकी प्रकोष्ठ के अधिकारी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, अन्वेषक एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। इसके अलावा संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा नियुक्त सूचना सहायक एवं बीसीआई ने भी प्रशिक्षण में भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव की मतगणना 20 नवंबर 2026 को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अजमेर में आयोजित होगी। सभी नियुक्त कार्मिकों को मतगणना दिवस पर समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

