20 दिव्यांग मिलकर कर रहे हैं यह काम ,क्षेत्र में हो रही तारीफ
चित्तौड़गढ़ में 20 दिव्यांग चला रहे 9 कैंटीन, मैनेजमेंट खुद संभालते, 8 रुपये में देते हैं भरपेट खाना
चितौड़गढ़। दिव्यांगता जिससे कोई हार मानकर जिंदगी तक खत्म के देता है लेकिन कई ऐसे भी है जो इससे लड़कर आगे निकलते हैं और मुकाम हासिल करते हैं. ऐसे ही एक नहीं आज 20 दिव्यांगों की बात करने जा रहे हैं. यह उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़ जिले में रहते हैं. यह सभी 9 कैंटीन चला रहे हैं जहां मात्र 8 रुपए में लोगों को खाना खिला रहे हैं. बड़ी बात यह है कि सभी कैंटीन का पूरा मैनेजमेंट यह खुद संभाल रहे हैं. यह चला रहे हैं मेवाड़ विकलांग सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रीति तनेजा. वह खुद एक दिव्यांग है. आइए जानते हैं इनका सफर और कैंटीन मैनेजमेंट.

प्रीति तनेजा ने एबीपी को बताया की वह कट्स मेवाड़ विकास संस्थान से जुड़े हुए हैं. जिसकी ही यह मेवाड़ विकलांग सेवा संस्थान हैं और मैं इसकी अध्यक्ष हूं. प्रीति बताती है कि मैं डबल एम ए बीएड हूं और शिक्षक बन की तैयारी के रही थी. कोरोना काल में कट्स सेवा संस्थान से जुड़ी और 20 हजार मास्क बनाकर लोगों को निशुल्क वितरित किए थे. इसके बाद कट्स सेवा संस्थान ने ही हम विकलांगों को आगे बढ़ाने के लिए विकलांग संस्थान बनाई. इसमें हम 5 सदस्य जुड़े हुए हैं. पहले 3 कैंटीन से शुरुआत की थी लेकिन अब चित्तौड़गढ़ में 9 कैंटीन का संचालन कर रहे हैं
- देरांठू में सकल जैन समाज ने मनाया क्षमावाणी पर्व, वर्ष भर में जाने अनजाने में हुई गलतियों के लिए मांगी क्षमामुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू अतिशय क्षेत्र मे दिगम्बर जैन मंदिर पर जैन समाज द्वारा दशलक्षण पर्व के समापन अवसर पर क्षमावाणी पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ बड़े मंदिर भगवान शान्ति नाथ पर हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जैन समाज के लोगों ने एक दुसरे के गले मिलकर वर्ष… Read more: देरांठू में सकल जैन समाज ने मनाया क्षमावाणी पर्व, वर्ष भर में जाने अनजाने में हुई गलतियों के लिए मांगी क्षमा
- मिशन मुस्कान में देरांठू की राजकीय विद्यालय सहित चार आगंनबाडियो के करीब 240 बच्चों को वस्त्र किए भेंटमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। लायंस क्लब्सइंटरनेशनल 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन निशांत जैन द्वारा दिए गए प्रांतीय स्लोगन फ्लाइट ऑफ ड्रीम के अंतर्गत मिशन मुस्कान कार्यक्रम को क्रियान्वित करते हुएलायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, लायन अतुल पाटनी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी,दिल्ली निवासी राजेश जैन ,क्लब कोषाध्यक्ष लायन विनय… Read more: मिशन मुस्कान में देरांठू की राजकीय विद्यालय सहित चार आगंनबाडियो के करीब 240 बच्चों को वस्त्र किए भेंट
- अजमेर जिले के वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता नसीराबाद निवासी भोला शंकर गर्ग के आकस्मिक निधन से छाया नगर में शोकमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर । अजमेर जिले के वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता नसीराबाद निवासी भोला शंकर गर्ग का आज रविवार सुबह साढ़े सात बजे अस्वस्थता के दौरान निधन हो गया, उनके निधन से नगर के कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई।नसीराबाद निवासी 90 वर्षीय दिवंगत नेता भोला शंकर गर्ग जीवन पर्यंत कांग्रेस पार्टी से जुड़े… Read more: अजमेर जिले के वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता नसीराबाद निवासी भोला शंकर गर्ग के आकस्मिक निधन से छाया नगर में शोक
- समावेशी विज्ञान मेले में दिव्यांग और गैर दिव्यांग बच्चों ने दिखाए वैज्ञानिक प्रयोगमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। मीनू स्कूल चाचियावास में समावेशी विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीता सामत, क्षमा आर. कौशिक, राकेश कुमार कौशिक, तरुण शर्मा एवं अनुराग सक्सेना, महेश चौहान ने रिबन काटकर किया।विज्ञान शिक्षक राजेश खींची के निर्देशन में बच्चों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रयोगों एवं गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई।… Read more: समावेशी विज्ञान मेले में दिव्यांग और गैर दिव्यांग बच्चों ने दिखाए वैज्ञानिक प्रयोग
- नसीराबाद के नव निर्वाचित चेयरमैन चौधरी ने किया नगरपालिका क्षेत्र का दौरा, दौरे के पश्चात चला स्वच्छता अभियानमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर । नगर पालिका नसीराबाद के नवनिर्वाचित चेयरमैन अधिवक्ता सुखदेव चौधरी ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य मार्गों, आवासीय क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।चेयरमैन सुखदेव चौधरी के… Read more: नसीराबाद के नव निर्वाचित चेयरमैन चौधरी ने किया नगरपालिका क्षेत्र का दौरा, दौरे के पश्चात चला स्वच्छता अभियान
कैसे हुई कैंटीन की शुरुआत
इस सवाल पर प्रीति ने बताया की हमने मिलकर कोरोना काल में काम किया था तो कट्स सेवा संस्थान ने सोचा क्यों का सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए कुछ शुरुआत की जाए. फिर इंदिरा रसोई योजना के बारे में सोचा. कट्स सेवा संस्थान से सरकार स्तर पर बात की गई और वहां हां होने के बाद 3 कैंटीन एक साथ शुरुआत की. इसका सारा काम हमने ही देखना शुरू किया. धीरे धीरे अन्य दिव्यांग भी जुड़ते चले गए. सफलता मिली तो इसको आगे बढ़ाया और आज 9 कैंटीन चला दे हैं जिसमें हम 20 दिव्यांग तो है ही जो शुरू से काम कर रहे हैं. इसके अलावा कुछ आते हैं और काम करते है लेकिन हार्ड वर्क लगने के कारण नहीं होने से चले जाते हैं. अभी 9 कैंटीन में 50 कर्मचारी है हम इसमें 20 दिव्यांग है.
8 रुपए में देते हैं खाना
प्रीति तनेजा ने बताया कि 8 रुपए में एक हरी सब्जी, दाल, अचार और पांच चपाती देते हैं. इसमें सरकार की तरफ से प्रति थाली 17 रुपए सब्सिडी दी जाती है. सुबह 8:30 बजे से शुरुआत करते हैं जो 2 बजे तक चलता है. फिर शाम को 5 बजे शुरू करते हैं तो 9 बजे तक चलते हैं. प्रीति तनेजा ने आगे बताया कि सफलता पूर्वक हम इस रसोई का संचालन कर रहे हैं. जिससे अन्य राज्यों के लोग भी यहां देखने के लिए आ रहे हैं. ताकि वह अपने राज्य में ऐसी पहल कर सके. अगले माह में मध्य प्रदेश से कुछ टीम आने वाली है.

