पॉलिसी धारक के परिजनों को दिया 2 लाख का चेक –
पॉलिसी धारक के परिजनों को दिया 2 लाख का चेक –
अशोक सैनी /दिव्यांग जगत
उनियारा-
बैंक ऑफ बड़ौदा के नगरफोर्ट शाखा परिसर में गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत लाभार्थियों के बीच दो-दो लाख के चेक का वितरण किया गया।यह राशि पॉलिसी धारकों के मृत्यु के पश्चात उनके नोमिनी को दिया गया।कार्यक्रम में बैंक मैनेजर चेतन सांखला तीन लाभार्थियों को दो-दो लाख रुपये का चेक भेंट किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैंक मैनेजर सांखला ने कहा कि कोई भी बचत बैंक खाता धारक जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष है । सालाना 330 रूपये जमा कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ उठा सकतें है।जबकि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए 18 वर्ष से 70 वर्ष आयु वर्ग के खाता धारक केवल12रुपये वार्षिक प्रीमियम जमा करना होता है। कार्यक्रम के दौरान बैंक कर्मी विकास सिंहल,तरुण शर्मा प्रहलाद सैनी,राकेश बसवाल,मान नई मीना तौफीक अहमद,सुनील सोयल आदि उपस्थित रहे।

