DESH KI AAWAJ

अग्नीपथ योजना का विरोध कर रहे 19 युवाओं को मिली जमानत , संवैधानिक तरीके से विरोध।

अग्नीपथ योजना का विरोध कर रहे 19 युवाओं को मिली जमानत , संवैधानिक तरीके से विरोध।

दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज

अलवर अग्नीपथ योजना का विरोध कर रहे 19 युवाओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था ,उसके बाद देर रात सभी 19 युवाओं की जमानत हुई ।

रविवार प्रातःपीसीसी सदस्य बलराम यादव के नेतृत्व में सभी 19 युवाओं को जमानत के बाद जेल से रिहा किया गया ।

पीसीसी सदस्य बलराम यादव ने बताया शांति भंग की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा अलवर के युवाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था युवाओं के भविष्य को मध्य नजर रखते हुए सरकार और प्रशासन के सहयोग से उनकी जमानत कराई गई ।

उन्होंने बताया लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाना प्रत्येक भारतीय का अधिकार है , सभी अपनी मांगों के अनुसार संवैधानिक तरीके से अपनी मांग प्रशासन और सरकार के समक्ष रखने का अधिकार रखते हैं

उन्होंने अपील की अपनी मांगों के लिए संवैधानिक रूप से धरना प्रदर्शन किया जा सकता है लेकिन इसमें किसी भी प्रकार से सरकारी संपत्ति या प्रशासन एवं सरकार के नियमों की अवहेलना ना हो ।

ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया युवाओं को अपनी जायज मांगों के लिए सरकार एवं प्रशासन के सामने अपना पक्ष या विरोध करने का अधिकार है लेकिन ऐसा अधिकार पूरी तरीके से सेवेधानिक प्रक्रिया के तहत हो एवं इसमें किसी भी प्रकार से सरकारी नियमों का उल्लंघन ना हो सरकारी संपत्ति आदि को नुकसान पहुंचाना राष्ट्र का नुकसान है इसका ध्यान रखा जाना आवश्यक है ।

19 युवाओं को जेल से रिहा होने के दौरान जेल परिसर में पीसीसी सदस्य बलराम यादव, ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष आकाश मिश्रा, मिशन डिफेंस एकेडमी के जगराम पहलवान, विजय यादव, पुष्पेंद्र अवाना ,राकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

admin
Author: admin