झड़वासा जनसुनवाई में 19 परिवेदनाओं का होगा निस्तारण
झड़वासा जनसुनवाई में 19 परिवेदनाओं का होगा निस्तारण
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड की ग्राम पंचायत झड़वासा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर गुरुवार को जनसुनवाई का आयोजन हुआ ।
सरपंच भँवर सिंह गौड ने बताया की गुरुवार को ऑन लाईन वीसी के माध्यम से जनसुनवाई के अंर्तगत मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित गोयल, तहसीलदार हितेश चौधरी, विकास अधिकारी भँवर सिंह चारण के निर्देशन में उक्त जनसुनवाई में प्राप्त 19 परिवेदनाएं प्राप्त हुई । जिसमें झड़वासा हाइवे रोड़ कार्य पूर्ण करने, हेंड पम्प मरम्मत, निजामपुरा में बीसलपुर लाईन, चाट रोड़ पर डामरीकरण, झड़वासा में अघोषित बिजली कटौती, नामान्तरण, नक्शा रास्ता तरमीम और थ्री फेज लाइन समय चेंज करने के प्रकरण प्राप्त हुई। इस मौके पर अन्य विभाग से मनोज कुमार मौर्य सहायक विकास अधिकारी, एईएन पीडब्ल्यूडी, हेमंत कुमार देतवाल अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, विशाल सिंह एसएसओ , सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, प्रकाश मोटिश प्रोग्रामर, पुष्पेंद्र सिंह पशु चिकित्सक, भु अभिलेख अधिकारी मोहम्मद सद्दीक, कृष्णा टेलर व अभिषेक मंडिया सुपरवाइजर महिला बाल विकास आदि उपस्थित थे।


