अखिल भारतीय रेगर समाज सुधारक समिति परगना मसूदा के सानिध्य में विजयनगर में 13 जोड़ बन्धे परिणय सूत्र
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। देव उठनी ग्यारस पर अखिल भारतीय रेगर समाज सुधारक समिति परगना मसूदा के सानिध्य में मां गंगा छात्रावास बिजयनगर में रेगर समाज के 13 जोड़ों का विवाह संपन्न होकर, परिणय सूत्र में बंद कर, जीवन भर साथ रहने, एक दूसरे का सुख-दुख में साथ देने की शपथ लेते हुए परिणय सूत्र में बंधे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह कानावत विधायक मसूदा, अति विशिष्ट अतिथि नगर पालिका विजयनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि इंद्रजीत मेवाड़ा , विशिष्ट अतिथि बी एल नवल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय रेगर महासभा, राम प्रसाद सुनारीवाल अध्यक्ष 210 गांव अजमेर, नरेंद्र कुमार जनवाल विधायक प्रत्याशी रायला, गणपत लाल तुणगरिया अध्यक्ष गुलाबपुरा ब्रांच, अमित मोदी मंडल अध्यक्ष विजयनगर, गुलाब देवी डिडवानिया महिला जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा, रामनिवास सांटोलिया जयपुर, सी आर सिंगारिया ब्यावर, दयानंद सकरवाल जयपुर, के एल दूड़िया जयपुर, रमेश उदेनिया रामसर, पूरणमल उज्जैनिया, रामदयाल उज्जेनिया आगूचा, खेताराम नुवाल सरपंच भुडोल, अरविंद धोलखेड़िया अजमेर, नोरतमल डिडवानिया अध्यक्ष शंभूगढ़, पूरणमल उदय लोहरवाड़ा, मनीष वैष्णव पार्षद, अमित लोढ़ा पार्षद ने विवाह समारोह का शुभारंभ संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के दीप प्रज्वलित कर, पुष्पहार अर्पित कर किया।
सभी नव विवाह जोड़ो को सफल एवं सुखी सुखी दांपत्य जीवन बिताने हेतु ईश्वर से कामना की। प्रातः 9 बजे वर को घोड़ी पर एवं दुल्हन को रथ में बैठाकर बैंड बाजों
के साथ तेजा चौक, विवेकानंद चौराहा, पीपली चौराहा, शनि मंदिर होते हुए शोभायात्रा मां गंगा छात्रावास पहुंची।
और तोरण की रस्म अदा कर गायत्री परिवार के संत, प्रधानाचार्य रामलाल गढ़वाल शकरगढ़ की टीम के सानिध्य में पाणिग्रहण संस्कार कराया गया।
विवाह जोड़ों को गृहस्थ जीवन की आवश्यक सामग्री संस्था द्वारा और भामाशाहों द्वारा उपहार देकर, सांय 5 बजे विदाई दी दी।
आए हुए अतिथियों का संस्था के कार्यकर्ता रतनलाल मुनोत, घनश्याम मौर्य रामगोपाल मौर्य, सुखदेव आरटिया, सीताराम पंवार, कैलाश हिनुणिया, प्रभु लाल मुंडेतिया, महावीर हिनुणिया, रमेश हिनुणिया, बाबूलाल डिडवानिया, दुर्गा लाल डिडवानिया, आनंद बोकालिया, राजू सुनारीवाल, रायमल सुंकरिया, रामदेव बोकालिया, देवी लाल तगाया, सूरजमल मौर्य, दीपक नवाल, सरोज आरटिया, कविता हिनुणिया, सुरेश इंदोरिया, मंजू डिडवानिया ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम का सफल संचालन रमेश खोरवाल ने किया।
अध्यक्ष धन्नालाल मुनोत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर, धन्यवाद दिया।


