DESH KI AAWAJ

सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड शाखा धोरीमना द्वारा 10 लाख का चेक सौपा

सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड शाखा धोरीमना द्वारा 10 लाख का चेक सौपा

दिव्यांग जगत / धोरीमना / रघुवीर शर्मा

दी बाड़मेर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड शाखा धोरीमना के खाता धारक कृषक स्वर्गीय पदमदान की कृषि कार्य करने के दौरान सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर राज्य सरकार की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत बीमित होने से रु 10 लाख की राशि का चेक मंगलवार को इनके नॉमिनी पवनकवर को शाखा प्रबंधक जगदीश जागरीवाल द्वारा सुपुर्द किया गया | इस अवसर पर धोरीमन्ना पंचायत समिति प्रधान इंदु बाला विश्नोई रोहिल्ला पूर्व सरपंच किसनाराम केसियर देवव्रत विश्नोई सहायक रामदान औगाला समिति व्यवस्थापक भीकाराम एवं कानाराम एवं समाज कल्याण विभाग से सावल दान चारण व रामजीवन पूनिया अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

admin
Author: admin