DESH KI AAWAJ

प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेकर पौधों को मोळी बांध किया पौधारोपण

प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेकर पौधों को मोळी बांध किया पौधारोपण
-नियामत जमाला –
भादरा, 22 अगस्त : पर्यावरण पाठशाला भादरा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अपने अनूठे एवं नए अंदाज में पौधों के मोळी का रक्षा सूत्र बांध कर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण कर रक्षा बंधन पर्व मनाया।इस अवसर पर स्थानीय कल्याण भूमि में बहन-भाई के अटूट प्यार-प्रेम के पर्व रक्षा बंधन पर पौधों के मोळी का रक्षा सूत्र बांध कर उनकी हिफाजत का जिम्मा लेते हुए पौधारोपण किया गया। इस दौरान पारिवारिक कार्यकर्ता स्टेट एडवाइजरी बोर्ड सदस्य साहित्यकार पवन शर्मा,जिला एडवाइजरी बोर्ड सदस्य प्राध्यापक ओमप्रकाश ढाका ,पर्यावरण पाठशाला प्रभारी अशोक सिंघल, पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ता देवानंद सर्राफ,राजू शर्मा भगवन,रतन गोल्याण,नवीन,पार्थ, ओमप्रकाश,नत्थूराम ने पौधों के मोळी का रक्षासूत्र बांध कर रोपित किया।इसके साथ साथ इस दौरान कल्याण भूमि में पक्षियों के पीने के पानी की व्यवस्था हेतु ग्यारह सीमेंट निर्मित छोटे टब भी रखे गए। फोटो_ पौधों को मोळी बांध पौधारोपण करते वानिकी कार्यकर्ता (नियामत)

admin
Author: admin