DESH KI AAWAJ

पंचायती राज चुनाव के सन्दर्भ में 10 अक्टूबर को उपखण्ड कार्यालय नसीराबाद में संभावित प्रत्याशियों के लिए एक विशेष ( प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला) का होगा आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान जयपुर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजमेर के निर्देश पर 10 अक्टूबर , शनिवार को अपराह्न 03 बजे उपखण्ड कार्यालय, नसीराबाद पर उपखण्ड अधिकारी कल्पित शिवरान के निर्देशन में पंचायती राज आम चुनाव-2026 के संभावित प्रत्याशियों के लिए एक विशेष “प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला” का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम व त्रुटिहीन बनाने के लिए इस कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सभी इच्छुक उम्मीदवारों को नामांकन पत्र भरने की सही प्रक्रिया, आवश्यक वैधानिक नियमों, दिशा-निर्देशों तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी , ताकि नामांकन दाखिल करते समय प्रत्याशियों को किसी भी प्रकार की तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़ें।
पंचायत समिति श्रीनगर क्षेत्र के सभी संभावित प्रत्याशी इस कार्यशाला में नियत समय पर उपस्थित होकर जानकारी का लाभ उठाएं।

admin
Author: admin