DESH KI AAWAJ

राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास द्बारा दिव्यांग बच्चों एवं व्यक्तियों के लिए निःशुल्क विशाल शिविर शुक्रवार को

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास द्वारा दिव्यांग बच्चों एवं व्यक्तियों के लिए विशाल निःशुल्क ऑक्यूपेशनल,सायकों, स्पीच एवं फिजियो थेरेपी कैंप का आयोजन 2 अक्टूबर , शुक्रवार को अद्वैत अर्ली इंटरवेंशन सेंटर, पंचशील नगर, अजमेर में किया जाएगा। कैंप का समय प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा।
संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया की कैंप में दिल्ली की प्रसिद्ध ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट डॉ. कुमुद शर्मा एवं संस्था की विशेषज्ञो की टीम द्वारा बच्चों एवं लाभार्थियों का विशेषज्ञ परामर्श एवं मार्गदर्शन किया जाएगा। डॉ. कुमुद शर्मा पूर्व में भी RMKM द्वारा आयोजित थेरेपी कैंपों में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कर चुकी हैं।
ऑक्यूपेशनल थेरेपी का उद्देश्य बच्चों और दिव्यांगजनों को उनकी दैनिक जीवन की गतिविधियों में अधिक स्वतंत्र एवं सक्षम बनाने, हाथों की कार्यक्षमता, लिखने-पकड़ने, बैठने, संतुलन बनाने, समन्वय एवं अन्य आवश्यक कार्यात्मक क्षमताओं को बेहतर बनाने में सहायता करना है।
कौन ले सकता है कैंप का लाभ?*
ऐसे बच्चे एवं दिव्यांगजन जिन्हें रोजमर्रा के कार्य करने, लिखने-पकड़ने, बैठने, चलने-फिरने, संतुलन बनाने, हाथों का उपयोग करने अथवा अपनी दैनिक गतिविधियों को स्वतंत्र रूप से करने में कठिनाई होती है, वे इस कैंप में परामर्श ले सकते हैं। विकासात्मक देरी, सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म, बौद्धिक दिव्यांगता अथवा अन्य विकासात्मक एवं शारीरिक कठिनाइयों वाले बच्चों के माता-पिता/अभिभावक भी विशेषज्ञ से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
संस्था की ओर से अभिभावकों से अपील की गई है कि यदि उनके बच्चे को उपरोक्त प्रकार की कोई कठिनाई है तो वे उसे कैंप में लेकर आएं और विशेषज्ञ से निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करें। यह कैम्प अद्वैत अर्ली इंटरवेंशन सेंटर, ब्लॉक-C, माकड़वाली रोड, क्षेत्रपाल हॉस्पिटल के पास, पंचशील नगर, अजमेर में दिनांक 2 अक्टूबर 2026 समय: प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जाएगा ।

admin
Author: admin