नसीराबाद छावनी परिषद द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रृद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद छावनी परिषद द्वारा गांधी जयंती के पावन अवसर पर 2 अक्टूबर को गांधी चौक, नसीराबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम एवं कर्मचारियों द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम ने उपस्थित सभी कर्मचारियों के साथ महात्मा गांधी जी के विचारों, उनके जीवन मूल्यों एवं सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के संदेश को साझा किया। उन्होंने गांधी जी के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने तथा स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक एवं प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलते हुए स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर नसीराबाद के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में छावनी परिषद के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


