DESH KI AAWAJ

कल्याण सिंह के निधन पर राजकीय शोक,सोमवार को सार्वजनिक अवकाश

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया। लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। सिंह के निधन के बाद से यूपी में शोक की लहर है वहीं पीएम मोदी समेत सभी पार्टियों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के सम्मान में यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इसके साथ ही सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। 

उत्तर प्रदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अविनाश अवस्थी ने जानकारी दी है कि आज सुबह 11 बजे तक कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर रहेगा उसके बाद एक बजे तक विधानसभा में उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा जहां पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

admin
Author: admin