DESH KI AAWAJ

अजमेर बस स्टैंड पर PNB -ATM की स्क्रीन तोड़ी, CCTV से दो युवक हुए डिटेन, पैसे नहीं निकलने पर गुस्से में स्क्रीन पर मारा हाथ, शराब के नशे में होने की आंशका

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। केंद्रीय बस स्टैंड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम की स्क्रीन तोड़ने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी प्रभारी मनीराम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो युवकों को डिटेन किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पैसे नहीं निकलने पर गुस्से में उन्होंने स्क्रीन पर हाथ मार दिया, जिससे स्क्रीन टूट गई। युवकों के शराब के नशे में होने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

admin
Author: admin