राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में एम एल डी स्कूल व देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय ने मारी बाजी, भारत विकास परिषद की शाखा एवं महाराणा प्रताप शाखा केकड़ी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा एवं महाराणा प्रताप शाखा केकड़ी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को शहर के अजमेर रोड भाग्योदय नगर स्थित दी मंगलम गार्डन में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के साथ-साथ नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना रहा।
परिषद की संस्कार संयोजिका आभा बेली ने बताया कि प्रतियोगिता में हिंदी, संस्कृत एवं लोकगीत वर्ग में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागी विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। गीतों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दिनेश चौहान जिला सह जिला कार्यवाह , निर्णायक संजय अग्रवाल, राजेंद्र कुमार कलवार सहित निर्णायक मंडल के सदस्यों एवं परिषद के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात प्रतिभागी दलों ने निर्धारित नियमों के अनुसार समूह गान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में शाखा स्तर पर कुल 8 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया जिसमें।
प्रतियोगिता के हिंदी एवं संस्कृत समूह गान वर्ग में एमएलडी स्कूल केकड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सेंट्रल एकेडमी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं लोकगीत वर्ग में देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय केकड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विजेता एवं उपविजेता दलों के विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मीडिया प्रभारी दिनेश वैष्णव ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।
परिषद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया सहयोग
कार्यक्रम का संचालन सर्वेश कुमार विजय ने किया। आयोजन को सफल बनाने में भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत, सचिव रामनिवास जैन, नन्दलाल गर्ग ,कैलाश चंद जैन, महावीर प्रसाद पारीक, शिवपाल सिंह शक्तावत ,महाराणा प्रताप शाखा के सचिव जगदीश प्रसाद पारीक, महेश मंत्री, भगवान माहेश्वरी, डॉ. विष्णु कुमार तेली, संस्कार संयोजिका आभा बेली, महिला संयोजिका अंजू विजय, प्रकल्प प्रभारी ममता विजय, संगीता विजय, शांता माहेश्वरी, राधा विजय, मंजू न्याति, ज्योति विजय, मंजेश विजय, सरोज साहू सहित परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सहयोग रहा।
प्रतियोगिता के समापन पर परिषद पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, संस्कार एवं सामूहिक भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।


