नसीराबाद में क्रीड़ा भारती एवं हिन्दू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य हांडी फोड़ प्रतियोगिता हुई आयोजित, प्रतियोगिता में 7 टीमों ने लिया भाग, कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । क्रीडा भारती एवं हिन्दू युवा वाहिनी नसीराबाद के तत्वावधान में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर हर वर्ष की तरह 3 सितम्बर को भव्य हांडी फोड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नसीराबाद सहित आस पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे। हांडी फोड प्रतियोगिता में भाग लेने व देखने हेतु आमजन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान चारों ओर जनसैलाब नज़र आया। मौके पर मोजूद लोगों के बीच चर्चा रही की कार्यक्रम को देखने हेतु करीब 5 हजार के आसपास भीड़ जुटी। जिससे पूरा आयोजन स्थल में जनसैलाब नज़र आया। हिन्दू युवा वाहिनी के नसीराबाद अध्यक्ष रोहित खण्डेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महनकर एवं विधायक रामस्वरूप लाम्बा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा भारती के प्रांत संगठन मंत्री अंकित व प्रान्त मंत्री बाल मुकुंद सहित क्रीड़ा भारती के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। हांडी फोड प्रतियोगिता में 7 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों के पश्चात डी एन डी ग्रुप नसीराबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं आर के ग्रुप नसीराबाद ने दितिय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में एक टीम द्बारा निर्धारित समय पर प्रतियोगिता में उपस्थित नहीं के कारण उसे नियमानुसार अयोग्य घोषित किया गया। वहीं तीसरे स्थान के लिए किसी भी टीम द्बारा निर्धारित रुप से हांडी फोडने में सफलता प्राप्त नहीं करने के कारण तृतीय पुरस्कार प्रदान नहीं किया गया। कार्यक्रम में प्रशासन, पुलिस विभाग, मेडिकल स्टाफ के साथ सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग सराहनीय रहा। पुलिस प्रशासन द्बारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


