DESH KI AAWAJ

नसीराबाद छावनी परिषद द्वारा आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मो. साकिब आलम के निर्देशानुसार छावनी परिषद, नसीराबाद द्वारा राजकीय उपजिला चिकित्सालय, नसीराबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छावनी परिषद के कर्मचारियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया तथा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया।
शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना रहा। इस दौरान रक्तदान के महत्व एवं मानव जीवन को बचाने में इसकी उपयोगिता के संबंध में जागरूकता का संदेश दिया गया।
रक्तदान शिविर में चिकित्सा टीम द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा निर्धारित चिकित्सकीय प्रक्रियाओं के अनुसार रक्त संग्रहण किया गया। छावनी परिषद के कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से आयोजित शिविर में रक्तदान के प्रति जनभागीदारी एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिला।

admin
Author: admin