DESH KI AAWAJ

देरांठू में सिम्बल मिलने के साथ चुनावी सरगर्मियां हुई तेज , घर घर प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, 5 दावेदार हैं मैदान में

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्री नगर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत देरांठू में इस बार ओबीसी महिला सीट आई है। आज सिम्बल मिलने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। प्रत्याशी घर घर जाकर प्रचार में जुट गए हैं। सरपंच एवं पंच चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। शनिवार को होने वाले मतदान में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर गांव की नई सरकार चुनेंगे। अब पूरे गांव में एक ही सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है। कल शाम को किसके भाग्य में ग्रामीण ताज पहनायेंगे ।
सरपंच पद पर 5 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है,
इस बार सरपंच पद महिला ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होने से चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है।वही चुनाव में मां – बेटी भी भाग्य आजमा रही है। सरपंच पद के लिए अक्षिता वैष्णव, चंपा देवी, रेखा माली, विमला वैष्णव एवं सोनू जाट चुनाव मैदान में हैं। प्रत्याशी अपनी अपनी जीत के दावे के साथ मैदान में डटे हुए हैं। समर्थक भी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, वहीं मतदाताओं के रुख को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। ग्राम पंचायत में पूर्व में 11 वार्ड थे , जो जनसंख्या में वृद्धि होने के बाद अब
13 वार्ड हो गये ।
ग्राम पंचायत के 13 वार्डों में वार्ड पंच पद के प्रत्याशियों की स्थिति इस प्रकार है—
वार्ड नंबर 1 से प्रिंस कुमार एवं लखन कसाना,
वार्ड नंबर 2 से चंद्रकांता एवं मन्ना,
वार्ड नंबर 3 से माया एवं सुमन कंवर राणावत,
वार्ड नंबर 4 से जय सिंह बैरवा एवं देवराज बैरवा,
वार्ड नंबर 5 से पिंकी रावत निर्विरोध निर्वाचित हुई है, वार्ड नंबर 6 से दिनेश जाट एवं प्रह्लाद रावत,
वार्ड नंबर 7 से राजकुमार पाटोदी व हिमांशु दाधीच,
वार्ड नंबर 8 से गिर्जेश कंवर एवं विष्णु जाट,
वार्ड नंबर 9 से सुखपाली एवं सोनू चौधरी, वार्ड नंबर 10 से गोपीलााल, प्रधान गुर्जर व भरत चौधरी,
वार्ड नंबर 11 से इंदिरा देवी एवं पूजा देवी,
वार्ड नंबर 12 से कालू प्रजापत , लक्ष्मण जाट व शंकर प्रजापत,
वार्ड नंबर 13 से अनिल कुमार, मोहित कुमार व रतन जाट ने दावेदारी पेश की है। सिम्बल मिलने के साथ अब निगाहें कल होने वाले चुनाव में
मतदाताओं के फैसले पर टिकी है। अभी घर घर , मोहल्ले मोहल्ले से लेकर गांव की चौपालो में चर्चाएं तेज हैं। सरपंच पद के साथ वार्ड पंचों के चुनाव पर भी ग्रामीणों की निगाहें टिकी हुई हैं। प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जी जान से अपने अपने समर्थकों के साथ जुटे हुए हैं। लेकिन मतदाताओं का फैसला मतदान के बाद ही सामने आएगा।

admin
Author: admin