जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर के शल्य चिकित्सा विभाग में रेजिडेंट चिकित्सकों के लिए आयोजित हुई कार्यशाला
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के शल्य चिकित्सा विभाग में बुधवार को रेजिडेंट चिकित्सकों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें उन्हें विभिन्न प्रकार के आंतों के जटिल ऑपरेशंस के लिए मॉडल पर आंतो को स्टेपलर द्वारा एवं सर्जिकल सूचर्स द्वारा जोड़ने की कला को सिखाया गया।
सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. शिव कुमार बुनकर ने बताया कि इस कार्यशाला से रेजिडेंट चिकित्सकों को वरिष्ठ चिकित्सकों की देख रेख में दक्षता प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस कार्यशाला में विभाग के वरिष्ठ शल्य चिकित्सक उपस्थित थे तथा 50 से अधिक रेसिडेंट चिकित्सकों ने भाग लिया।


