DESH KI AAWAJ

अजमेर जेएलएन मेडिकल कॉलेज में हर्निया पर आयोजित हुई कार्यशाला

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर के सर्जरी विभाग और अजयमेरु सर्जिकल सोसाइटी ने एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के राजस्थान इकाई के सहयोग से रविवार को हर्निया अपडेट के साथ सर्जन्स सप्ताह का शुभारंभ किया।
आयोजन अध्यक्ष डॉ शिव कुमार बुनकर ने बताया कि दिन भर चले सतत शिक्षा कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में कार्यरत सर्जरी के विशेषज्ञों को हर्निया सर्जरी के क्षेत्र में मूलभूत ज्ञान और वर्तमान प्रगति से अवगत कराना था।
आयोजन सचिव डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि पूरे क्षेत्र से सर्जरी के लगभग 100 विशेषज्ञों ने इस समृद्ध कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें व्यावहारिक चर्चाएँ, विशेषज्ञ-नेतृत्व वाले सत्र और हर्निया प्रबंधन में अत्याधुनिक तकनीकों और नवाचारों पर चर्चा हुई। प्रारंभ में डॉ रेखा महेश्वरी ने सभी का स्वागत किया।
डॉ श्याम भूतड़ा ने हर्निया के निदान में पुरातन काल से लेकर आज दिनांक तक हुए परिवर्तनो एवं आगे होने वाले क्रांतिकारी परिवर्तनों के बारे में चर्चा की और बताया कि किस प्रकार से नव परिवर्तन मरीजों को ज्यादा राहत प्रदान कर रहे हैं।
डॉ शिवकुमार बुनकर, डॉ अनिल कुमार शर्मा, डॉ विवेक शर्मा
ने जटिल ऑपरेशन ओके वीडियो साझा किए।
डा शिवाजी विद्यार्थी, डॉ कल्पना अग्रवाल डॉ रामप्रसाद ने हर्निया सर्जरी के दौरान होने वाली जटिलताओं उनसे बचने तथा निदान के तरीकों पर चर्चा की, डॉ भागचंद, डॉ अमित सिंह, डॉ वालेस मेंडोजा एवं अन्य चिकित्सकों ने हर्निया में नवीन विधि से ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ सर्जन डॉ टीपी देवपुरा, डॉ कुमकुम सिंह, डॉ शरद जैन, डॉ गोपाल माथुर, डॉ महेंद्र कुमार दाधीच, डॉ अशोक मेघवाल, डा उम्मेदसिंह परिहार ने अपने अनुभव साझा किया एवं उन्हें उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रधानचार्य डॉ अनिल सामरिया ने अपने उद्बोधन में बताया कि हर्निया अपडेट से पारंपरिक प्रथाओं और आधुनिक प्रगति के बीच के सेतू को समझने के लिए उपयुक्त मंच का कार्य किया है, जिससे सर्जन मरीजों को उच्चतम स्तर की सेवा प्रदान करने के लिए सक्षम हो सकेंगे। इस कार्यक्रम के लिए जेएलएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग, अजयमेरु सर्जिकल सोसाइटी और एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के राजस्थान चैप्टर को बधाई दी एवं आशा व्यक्त की भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।

admin
Author: admin