प्रशासन गांव के संग अभियान गांव में विकास की गंगा बहेगी -अखिलेश कौशिक
प्रशासन गांव के संग अभियान गांव में विकास की गंगा बहेगी ,,,,,,,,,,,अखिलेश कौशिक
पंडित पवन भारद्वाज // दिव्यांग जगत
सोडावास 30 दिसम्बर । जिला कांग्रेस कमेटी अलवर के महासचिव अखिलेश कौशिक, रामवतार चौधरी अपर लोक अभियोजक मुंडावर व प्रशासन गांव के संग अभियान में निरीक्षण करने पहुंचे । जहां ग्राम पंचायत मातोर के सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी व ग्रमीणो ने अतिथियों को साफा बांध माला पहना कर किया भव्य स्वागत। इस अवसर पर प्रताप सैन एडवोकेट, पेहल सरपंच प्रतिनिधि मुकेश चौधरी, नगली सरपंच धर्मेंद्र चौधरी , बिरटोली सरपंच प्रतिनिधि सरजीत चौधरी , हरपाल चौधरी ,पूर्व एमपीएस धर्मेंद्र चौधरी, रिंकु गुप्ता बीजवाड़, अजय यादव नयागांव मौके पर उपस्थित रहे ।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत मातोर में गुरुवार को राज्य सरकार के प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर में जिला कमेटी कांग्रेस अलवर के महासचिव अखिलेश कौशिक ने पहुंच कर आमजन और अधिकारियों से बात कर मौके पर ही समस्या का निस्तारण करवाया । कौशिक ने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित ये शिविर जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं । राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक पेंशन सहित विभिन्न सरकारी काम के लिए प्रशासन खुद गांव में पहुंच पहुंचा है । जिन कामों के लिए लोगों को सरकार के कार्यालयो में जाना पड़ता था वही काम अब गांव-गांव में शिविरों के माध्यम से शिविरों के माध्यम से हो रहे हैं । विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक लोगों को इन शिविरों का लाभ प्रदान करने की बात कही । वहीं राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन गांव के संग अभियान की सराहना की। शिविर में ब्लॉक लेवल के समस्त विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित होकर ग्राम पंचायत निवासियों को लाभ दिया । वही शिविर प्रभारी तहसीलदार रोहिताश पारीक ने ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण मौके पर ही किया । विकास अधिकारी गुलाब गुजर ने सभी की समस्या सुनी।

