DESH KI AAWAJ

मऊ के विधु शेखर राय सिविल सेवा परीक्षा-2020 में आल इण्डिया में 54वीं रैंक की हासिल

मऊ के विधु शेखर राय सिविल सेवा परीक्षा-2020 में आल इण्डिया में 54वीं रैंक की हासिल

संवाददाता : धीरज कुमार सिंह

विधु शेखर राय ने संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय सिविल सेवा परीक्षा-2020 में आल इंडिया में 54 वीं रैंक लाकर पूरे उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल सहित मऊ जनपद का नाम रोशन किया है। विधु शेखर राय ने शुरू से ही अपना लक्ष्य आईएएस बनने का संजो रखा था।
विधु ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलाहाबाद से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बी. टेक किया है। IIIT इलाहाबाद से कैंपस प्लेसमेंट पे टीम में एक साल इंजीनियर के पद पर भी काम किये। उसके बाद त्यागपत्र दे कर सिविल सर्विसेज की तैयारी किये। और लगातार तीनों साल 2018, 2019 और 2020 में उनका सेलेक्शन हुआ।

admin
Author: admin