DESH KI AAWAJ

पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर वैष्णव हुए सम्मानित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। गुलाबपुरा उपखण्ड स्तरीय 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मे पत्रकारिता के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पत्रकार रामकिशन वैष्णव को उपखण्ड स्तर पर एसडीएम दिव्यराज सिंह चुंडावत व पालिका चेयरमैन सुमित काल्या द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक जितेन्द्र सिंह, हुरडा तहसीलदार रविंद्र सिंह चौहान, थानाधिकारी हनुमान सिंह चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पालिका पार्षदगण, संस्था प्रधान मौजूद थे। वरिष्ठ पत्रकार रामकिशन वैष्णव को उपखण्ड स्तर गुलाबपुरा में सम्मानित होने पर अजमेर जिले की समस्त वैष्णव समाज की समितियों के पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई देते हुए मगंलमय जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

admin
Author: admin