DESH KI AAWAJ

केन्द्रीय बजट लोककल्याणी कारी और सर्वजनहिताय है, सभी वर्गो के हितों का रखा गया है ध्यान -’ सांसद भागीरथ चौधरी

केन्द्रीय बजट लोककल्याणी कारी और सर्वजनहिताय है, सभी वर्गो के हितों का रखा गया है ध्यान -’ सांसद भागीरथ चौधरी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लोककल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने पर सांसद कार्यालय में मनाई खुशी, मिठाई खिलाकर दी बधाई

भारत की विकास यात्रा मे मील पत्थर का होगा यह बजट, – सांसद भागीरथ चौधरी

बजट में नदियों को जोडने वाला प्रावधान आने वाले समय में भारत की भाग्यरेखा बनेगा – सांसद चौधरी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने वित्तमंत्री कार्यकाल का चौधा बजट लोकसभा में प्रस्तुत किया । सभी वर्गो के लिए कल्याणकारी और संतुलित बजट प्रस्तुत करने पर अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने हर्ष व्यक्त किया है , और कहा कि बजट के प्रावधान से आने वाले समय में देश के विकास मे मील का पत्थर साबित होंगे । यह बजट देश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने वाला, हर वर्ग के हितों को पोषित करने वाला, देश की आर्थिक प्रगति को बढाने वाला बजट है । सांसद चौधरी ने कहा कि इस बजट में 5 नदियों को जोड़ने का प्रावधान किया है । यह प्रावधान प्रगति के नए द्वार खोलेगा वह दिन दूर नही होगा जब देश में दुर्गम क्षेत्रों में नदियों का एक जाल होगा। सांसद चौधरी ने बजट में देश में 400 नई वन्दे भारत ट्रेनों का प्रावधान किए जाने पर कहा कि भारतीय रेल्वे के इतिहास में अद्वितीय है, इतनी बडी संख्या में एक ही बजट में ट्रेनों का प्रावधान आज तक नही हुआ है । पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यह नई कहानी लिखेगा । राजस्थान और अजमेर लोकसभा क्षेत्र हेतु भी नई वन्दे भारत ट्रेनों का संचालन हो इस हेतु रेल मंत्री से आग्रह करेंगे। सांसद चौधरी ने बजट में मोदी सरकार के विजन सबका साथ, सबका विकास की सोच को सार्थक करने वाला बताया और गरीब , किसान, व्यापारी, कर्मचारी, मध्यमवर्ग सभी के लिए यह बजट कल्याणकारी होने पर खुशी व्यक्त की।
सांसद कार्यालय में भी बजट को लेकर मिठाई बांटी गई, वित्त मंत्री के बजट भाषण को कार्यालय में उत्साह से देखा और सुना गया ।

admin
Author: admin