वैष्णव सेवा समिति ब्यावर के तत्वावधान में प्रथम आदर्श निशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन 8 मार्च रविवार को, 11 जोड़े बन्धेगे परिणय सूत्र में
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । वैष्णव सेवा समिति ब्यावर के तत्वाधान में 8 मार्च को प्रथम आदर्श निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन ओंकारेश्वर गार्डन उदयपुर रोड ब्यावर में संपन्न होने जा रहा है। इस विवाह समारोह में हिंदू धर्म वैदिक विधान और भारतीय संस्कृति परंपरा के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। विवाह समारोह में 11 जोड़े (वर वधु )दांपत्य जीवन के परिणय सूत्र में बंधेंगे । कार्यक्रम में समारोह स्थल पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत एवं विधायक शंकर सिंह रावत ने पहुंचकर वर वधु को आशीर्वाद दिया । वैष्णव सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश प्रसाद अग्रवाल,विवाह समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद हरि व्यासी, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सुरेश वैष्णव ने अतिथियों का माला एवं सफा पहनकर अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर अविनाश गहलोत फाउंडेशन की ओर से वर वधु को उपहार दिए गए। विवाह समिति के उपाध्यक्ष शिक्षाविद मदनलाल वैष्णव ने बताया कि विवाह समारोह में ब्यावर, अजमेर , पाली , नागौर जिलों के वरवधू परिणय सूत्र में बनने जा रहे हैं। वैष्णव सेवा समिति ब्यावर के अध्यक्ष रमेश प्रसाद वैष्णव एवं सामूहिक विवाह समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद्र हरिवयासी के कुशल नेतृत्व में उनकी संपूर्ण टीम ने दिन-रात अथक प्रयास करके उक्त समारोह को सफल बनाने का प्रयास किया है । आयोजन की तैयारी में बालकृष्ण अग्रावत,श्री दास वैष्णव नाथू दास वैष्णव, रामगोपाल वैष्णव,धर्मी चंद वैष्णव , दशरथ हरि व्यासी , सांवरलाल विठला नदी , लक्ष्मी नारायण वैष्णव , राहुल किलावत, रामगोपाल वैष्णव, सुरेश वैष्णव अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, शिक्षाविद मदन लाल वैष्णव , प्रेम दास शोभावत, जय प्रकाश वैष्णव, सत्यनारायण वैष्णव जेठाना, श्याम सुंदर वैष्णव , गोपाल वैष्णव सरमालिया सहित समाज के समर्पित कार्यकर्ता कार्य का संपादन कर रहे हैं । आधुनिक दौर में विवाहित समझ में होने वाले अनावश्यक खर्च का भार वैष्णव समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पर न पड़े इसी उद्देश्य को मध्य नजर रखते हुए सामूहिकविवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । सभी वर वधु एवं अतिथि हेतु आवास , नाश्ता, भोजन एवं चाय कॉफी की उत्तम व्यवस्था की गई है। दोपहर तक वर वधु के आने का क्रम शुरू हो गया है । उनके ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के तहत प्रातः झंडारोहण का कार्यक्रम धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम मे ओंकारेश्वर महादेव के विशेष पूजा अर्चना की गई । तत्पश्चात विनायक स्थापना की गई, 4:30 बजे गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा आशापुरा माता मंदिर से प्रारंभ होकर विवाह स्थल पहुंची। रात्रि में महिला संगीत का आयोजन किया जाएगा।


