DESH KI AAWAJ

नसीराबाद के मुख्य बाजार में स्थित ई मित्र की दुकान में लड़ते हुए दो सांड घुसे दुकान में , वहां बैठे दो सेवा निवृत्त कर्मचारी हुए घायल, दुकान में हुआ नुकसान

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के मुख्य बाजार स्थित एक ई मित्र की शाप में आज सुबह करीब 9 बजे दो सांड आपस में लड़ते हुए अचानक घुस गए। जिससे न केवल दुकान में हजारों का नुकसान हो गया बल्कि वहां बैठे दो सेवा निवृत्त कर्मचारी घायल भी हो गए ।
जानकारी देते हुए ई_ मित्र शाप के मालिक नवीन गोयल तथा छावनी परिषद के सेवा निवृत्त सफाई निरीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि सुबह 9 बजे के करीब ई मित्र की शाप पर बैठ कर रोजाना की तरह योगेश गोयल और सेवा निवृत्त अध्यापक मनोहर लाल वर्मा अख़बार पढ़ रहे थे । इसी दौरान बारिश के रुकते ही दो आवारा सांड आपस में लड़ते हुए अचानक ई मित्र की दुकान में जा घुसे। जिससे न केवल शाप का कांच का गेट क्षति ग्रस्त हो गया ,बल्कि वहां बैठे बुजुर्ग सेवा निवृत्त कर्मचारियों को भी हल्की चोटें आई। इस बीच आस पास के दुकान दारो और राहगीरों ने मौके पर पहुंच कर दोनों मदमस्त सांडो को शॉप से बाहर निकाला और घायलो को उपचार हेतु चिकित्सालय लेकर गए। सुबह सवेरे हुई इस दुर्घटना में ई मित्र संचालक का अच्छा खासा नुकसान हो गया । मौके पर मौजूद दुकानदारो ने इस घटना पर रोष जताते हुए कहा कि शहर में तेजी से आवारा जानवरों की तादाद बढ़ रही है, जिनके आतंक से नगर वासियों में भय व्याप्त है और आमजन तो क्या यहां पर छावनी परिषद के कर्मचारी भी सुरक्षित नहीं हैं । इसके कुछ दिनों पूर्व भी मुख्य बाजार स्थित सूरज जी की दुकान में भी ऐसे ही दो सांड लड़ते हुए घुस गए थे । जिससे दुकान में हजारों रुपए का नुक़सान हो गया था।नगर मे सबसे ज्यादा आतंक आवारा कुत्तों और सांड, गायों व बंदरों का है । जिसके चलते नगर वासियों का नुकसान हो रहा है और बच्चे वृद्ध तथा महिलाएं सभी असुरक्षित हैं । लेकिन छावनी परिषद प्रशासन द्वारा इस मामले में कभी भी गंभीरता पूर्वक कार्यवाही नहीं की जाती है और यह समस्या पूरी तरह से लाइलाज हो गई है । नगरवासियों ने छावनी परिषद प्रशासन से आवारा पशुओं पर अंकुश लगाने हेतु पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है।

admin
Author: admin