DESH KI AAWAJ

नसीराबाद छावनी क्षेत्र में भू-माफियाओं द्बारा किए गए अवैध कब्जों पर चला छावनी परिषद का पीला पंजा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद
छावनी परिषद ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से अवैध रूप से कब्जाई गई जमीनों को मुक्त कराया। यह अभियान छावनी परिषद के सीईओ नीतिश गुप्ता के निर्देशन पर किए जा रहे हैं। प्रशासनिक टीम ने शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड के सामने और उसके आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान वर्षों से भू-माफियाओं द्वारा कब्जाई गई सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, व्यापारिक स्कूल के सामने अवैध रूप से खड़े किए गए केबिनों को भी हटाया गया। बुलडोजर कार्रवाई की भनक मिलते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। छावनी परिषद ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह कदम शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुंदर बनाने की दिशा में अहम योगदान माना जा रहा है।

admin
Author: admin