DESH KI AAWAJ

नसीराबाद छावनी क्षेत्र में मुख्य अधिशासी अधिकारी गुप्ता के नेतृत्व अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीन चरण हुए पूरे, आगामी दो चरण मे मुख्य बाजार व शेष अन्य इलाकों से हटाया जायेगा अतिक्रमण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद छावनी क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ छावनी परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। मुख्य अधिशाषी अधिकारी डॉ. नितीश गुप्ता के नेतृत्व में छावनी परिषद ने भू-माफियाओं के वर्षों पुराने अवैध कब्जों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक लगभग 5.5 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। डॉ. गुप्ता द्वारा क्षेत्र को चार चरणों में बाँटकर अभियान चलाया जा रहा है: जिसमें
पहला चरण: सिटी पेट्रोल पंप से सप्लाई डिपो तक, रामसर रोड को अतिक्रमण मुक्त किया गया।
दूसरा चरण: भैरू चौराहा, बस स्टैंड, आरएसईबी और मिशन कंपाउंड रोड को शामिल किया गया।
तीसरा चरण: सिटी थाना, सदर थाना क्षेत्र, अंबेडकर सर्कल, मुस्लिम सराय और सब्जी मंडी क्षेत्र में कार्रवाई हुई।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि मुक्त कराई गई भूमि का उपयोग छावनी क्षेत्र के सौंदर्यकरण और सार्वजनिक विकास कार्यों में किया जाएगा। आगामी दो चरणों में मुख्य बाजार क्षेत्र और अन्य शेष इलाकों में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
छावनी परिषद ने स्पष्ट किया कि अवैध कब्जों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी और नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें। डॉ. गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से नागरिकों से अपील की है कि वह स्वेच्छा से अपने द्बारा किए गए अतिक्रमण स्वयं हटा लें , अन्यथा छावनी परिषद द्वारा हटाये जायेंगे । साथ ही गुप्ता ने इस अभियान में सहयोग देने वाले सभी नगरवासियों का , प्रेस का आभार जताया।

admin
Author: admin