बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख की मजबूती सर्वोपरि है -विधायक लाम्बा
संगठन सबसे सर्वोपरि है
बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख की मजबूती सर्वोपरि है —विधायक लाम्बा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भाजपा श्रीनगर मंडल के शक्ति केंद्र तिहारी बूथ संख्या 209-210 पर पर शनिवार को नसीराबाद विधायक महोदय श्री रामस्वरूप लांबा के मुख्य आतिथ्य में पन्ना प्रमुख का लॉन्चिंग कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष के के जोशी तिहारी ने की।
विशिष्ट अतिथि भाजपा अजमेर देहात किसान मोर्चा महामंत्री मुकेश चौधरी , महामंत्री मेघराज रावत , बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक रामस्वरूप चौधरी , बूथ अध्यक्ष शैतान बाना थे।
मंडल अध्यक्ष केके जोशी तिहारी ने बताया कि भाजपा अजमेर देहात जिला अध्यक्ष श्री देवीशंकर भूतड़ा साहब के दिशा निर्देश अनुसार आज मंडल स्तर पर पन्ना प्रमुख लॉन्चिंग का कार्यक्रम तय किया गया था जिसके तहत आज विधायक महोदय नसीराबाद श्री रामस्वरूप लांबा जी के नेतृत्व में पन्ना प्रमुख लांचिंग की गई लॉन्चिंग में विधायक महोदय ने कार्यकर्ताओं को संगठन संरचना सशक्त मंडल के बारे में बताते हुए कहा कि हम सभी को संगठन के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए संगठन सर्वोपरि को महत्व देना चाहिए।

पन्ना प्रमुख एवं सशक्त मंडल के तहत हम बूथ स्तर पर बूथ समिति बनाते हुए एवं पन्ना प्रमुख की नियुक्ति करते हुए धरातल पर बैठे हुए अंतिम छोर के कार्यकर्ताओं को मजबूत करना है।
एवं संगठन की रीति नीति को अंतिम छोर तक प्रत्येक कार्यकर्ता को पहुंचाना है।
मंडल अध्यक्ष जोशी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज पन्ना प्रमुख लॉन्चिंग का कार्यक्रम शक्ति केंद्र बूथ पर संपन्न किया गया।
दोनों बूथों पर मतदाता पन्ना प्रमुख की नियुक्ति की गई एवं अति शीघ्र ही मंडल के 33 बूथों पर पन्ना प्रमुख की नियुक्ति की जाएगी।
श्रीनगर मण्डल महामंत्री मेघराज रावत द्वारा सभी का धन्यवाद आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर नसीराबाद विधायक महोदय रामस्वरूप लांबा , भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष के के जोशी , अजमेर देहात किसान मोर्चा महामंत्री मुकेश चौधरी , भाजपा श्रीनगर मंडल महामंत्री मेघराज रावत , पूर्व सरकारी अधिवक्ता महेंद्र चौधरी , महिला मोर्चा अध्यक्ष नाराज चौधरी , मंडल मंत्री पदम चौधरी , शक्ति केंद्र संयोजक रामस्वरूप चौधरी , शैतान बना , प्रधान चौधरी , राजेश शर्मा , ओमप्रकाश जांगिड़ , रतन लाल जाट , शिवजी राम गाना एवं सभी कार्यकर्ता बूथ समिति सदस्य उपस्थित थे।

