DESH KI AAWAJ

नसीराबाद ब्यावर मार्ग की सड़क गुणवत्तापूर्ण नहीं बनने से कुछ समय में ही हुई क्षतिग्रस्त

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के ब्यावर मार्ग स्थित नसीराबाद रेलवे स्टेशन की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व मापदंड के अनुसार नहीं होने से मुख्य सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पड़ी है। राजकीय महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, राजकीय आईटीआई, जाने वाले एवं आवागमन करने वाले हजारों वाहन चालकों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं, उक्त सड़क किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। पूर्व प्रार्षद एवं एडवोकेट प्रशान्त कुमार मेहरा ने बताया कि प्रशासन को इस गंभीर जनसमस्या के संदर्भ में कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई आवश्यक कदम नहीं उठाया है। उन्होंने प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि उक्त सड़क निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच हो, वह गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं करने पर उक्त ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए।

admin
Author: admin