किशनगढ़ तालाब मे शुक्रवार को छलांग लगा नाटक कर पुलिस व प्रशासन को गुमराह करने वाली लडकी को उसके सहयोगी सहित किया गिरफ्तार
किशनगढ़ तालाब मे शुक्रवार को छलांग लगा नाटक कर पुलिस व प्रशासन को गुमराह करने वाली लडकी को उसके सहयोगी सहित किया गिरफ्तार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । किशनगढ़ मे शुक्रवार को परिवार के साथ खरीददारी करने आई दादिया निवासी ज्योति ने अपना बैग गुंदलाव तालाब मे फैक
तालाब में छलांग लगाने का ड्रामा कर पुलिस व प्रशासन को गुमराह करने का मामला सामने आया । युवती के नही मिलने पर परिवार की महिलाओं ने तालाब मे डूबने की आंशका जताई थी। जिस पर पुलिस व प्रशासन ने सिविल डिफेंस एसडीआरएफ टीम बुलाकर देर रात तक सर्च ऑपरेशन किया था । वही पुलिस को शंका होने पर किशनगढ़ थाना प्रभारी जय सुल्तान सिह ने युवती की तलाश मे टीमों का गठन कर तकनीकी टीम का सहयोग लेकर तलाश की । जिस पर युवती ज्योति को उसके सहयोगी गोपालपुरा खेडा निवासी हनुमान बैरवा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया । किशनगढ़ थाना पुलिस को सफलता मिलने के बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

