जिला प्रमुख ने 1 करोड 49 लाख से अधिक राशि के कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति की जारी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाडा द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रवास के दौरान, जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य सरपंच जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन द्वारा अजमेर जिले में विभिन्न जनउपयोगी कार्यो की मांग की गई थी। प्राप्त प्रस्तावों को जिला प्रमुख ने अति आवश्यक श्रेणी मे रखते हुऐ तत्काल ही चिन्हीत कर कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये गये थे। जिला प्रमुख ने ग्रामीणजन को आश्वस्त किया था कि आपके क्षेत्र मे विकास में कोई कमी नहीं छोडी जायेगी। किसी भी तबके, जाति, व क्षेत्र को विकास से अछूता नहीं रखा जायेगा। उसी के अनुसरण में जिला प्रमुख ने 1 करोड़ 49 लाख की राशि के 44 विकास कार्यो को अनुमोदित कर स्वीकृित जारी करने के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रामप्रकाश को दिए थे। जिसकी पालना में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जिला प्रमुख द्वारा ग्राम पंचायत अरड़का, चाचियावास, कायड़, कडैल, गोरधा, पारा, गिरवरपुरा, सदारी, घटियाली, सदारा, ताजपुरा, शोकलिया, पनेर, बरोल, राताकोट, बड़गांव, देवलियाकलां, कुशायता, डबरेला, बाघसूरी, भगवानपुरा, बिडक्च्यिावास, मावशिया, ढ़ाल, देरांठू, दिलवाड़ा, लांबा, सांपला, पगारा, जूनिया सहित अन्य ग्राम पंचायतो में अनुमोदित 44 विकास कार्यो की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की।


