DESH KI AAWAJ

विवाहिता का कुएं मिला शव , तीन महीने पहले हुई थी शादी, पिता बोले ससुराल वालों ने दहेज के लिए कर दी हत्या

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। शादी के 3 महीने बाद ही विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। विवाहिता का शव उसके घर से महज 20 फीट दूर कुएं में मिला।
मृतका के पिता का आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले बाइक, रुपए और सोने की अंगूठी की डिमांड कर रहे थे। पिता ने सुसराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। मामला अलवर जिले के
किशनगढ़बास के इस्माइलपुर गांव का है। विवाहिता मुस्कान (22) की शादी 3 महीने पहले इस्माइलपुर गांव के रहने वाले तनुज के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष को उसका शव कुएं में मिला था। वे उसे मित्तल हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पीहर पक्ष और पुलिस पहुंची।
मामले में सीओ सीओ मनीषा मीणा ने कहा कि जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

दहेज हत्या का आरोप

मृतका के पिता अशोक कुमार ने बताया- बेटी के दोनों हाथ-पैर टूटे हुए थे। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। इससे साफ है कि उसके साथ मारपीट की गई। ससुराल वाले उसे मित्तल हॉस्पिटल में मृत हालत में छोड़कर भाग गए। सूचना पर जब हम पहुंचे, तब जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया।
पिता का कहना है- बेटी की शादी में बाइक, नकदी, पांच लाख रुपए कैश समेत करीब 10 लाख रुपए खर्च किए थे। इसके बाद भी उसके पति तनुज, देवर अंकुश, सास गुड्डी, मौसी सास धोली और काका ससुर नरेंद्र दहेज के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। वे एक और बाइक, पांच लाख रुपए नकद और सोने की अंगूठी की मांग कर रहे थे।
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मेरी बेटी के साथ मारपीट की। इसके बाद घर के पास स्थित कुएं में फेंककर मार दिया।

admin
Author: admin