देरांठू के कोटा रोड स्थित खेत में मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जुटी शिख्नात में
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। अजमेर जिले की नसीराबाद तहसील के ग्राम भटियाणी के निकट रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कोटा रोड पर स्थित महावीर दाधीच के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव की स्थिति और स्थान को देखकर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड़ ने नसीराबाद सदर थाना पुलिस को दी । जिस मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर वाडसेफ ग्रुपों में शव की शिख्नात हेतू फोटो वाइरल की।
रोड से 500 मीटर अंदर खेत में मिला शव
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव खेत के कोने में पड़ा मिला, जो मुख्य सड़क से करीब 500 मीटर अंदर था। युवक की उम्र करीब 40 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आसपास के ग्रामीणों ने शव को देखा तो तुरंत सरपंच राठौड़ को सूचना दी।
शव दो दिन पुराना, पहचान नहीं हो सकी
चिकित्सकों के अनुसार शव लगभग 24 से 48 घंटे पुराना है और सड़ने की अवस्था में है। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को नसीराबाद के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान किया जा रहा है।
पुलिस जांच में जुटी, हत्या की आशंका से इनकार नहीं
सदर थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि अभी तक किसी तरह की चोट या हथियार का स्पष्ट संकेत नहीं मिला है, लेकिन पुलिस हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।
स्थानीय लोग भयभीत, सुरक्षा को लेकर सवाल
घटना के बाद से ग्राम देरांठू , भटियाणी और लोहरवाड़ा के आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि सुनसान इलाकों में इस तरह शव मिलना चिंता का विषय है और पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए।


