4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार कर 24 घंटे में कार्रवाई पूर्ण कर भिजवाया जेल
4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार कर 24 घंटे में कार्रवाई पूर्ण कर भिजवाया जेल
-नियामत जमाला-
भादरा,8 अक्टूबर / गोगामेड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव उज्जलवास में एक 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित दरिंदे को पुलिस ने 24 घंटे में समस्त कार्रवाई पूर्ण कर न्यायिक हिरासत में जेल भिजवा दिया हैं।गोगामेड़ी पुलिस थाना अधिकारी बिशन सहाय ने बताया है कि गुरुवार की सायं सूचना मिली की गांव उज्जलवास में एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया हैं,एवं सूचना के बाद पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा भी तुरंत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर मामले की गंभीरता देखते हुए मय पुलिस थाना स्टाफ बिना देरी किए वे घटना स्थल पर पहुंचे जहाँ मासूम बच्ची रो रही थी। जिसकी संभाल के लिए तुरंत पुलिस थाना से महिला कांस्टेबल को बुला कर तुरंत बच्ची को सरकारी अस्पताल गोगामेड़ी पहुंचा कर बच्ची का मैडीकल बोर्ड द्वारा मैडीकल मुआयना करवाया गया वहीं घटना स्थल को सुरक्षित रखा गया एवं पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आरोपित को मात्र 15 मिनट में दस्तयाब कर कार्रवाई की गई। पुलिस थाना में घटना का मुकदमा दर्ज होने के बाद भादरा पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार झाझड़िया ने मय स्टाफ के घटना स्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई की। पीड़ित मासूम बच्ची व उसके पिता के 164 सीआरपीसी के तहत बयान करवाने की कार्रवाई की गई । मैडीकल बोर्ड द्वारा जब्त किए गए वजह सबूत की एफएसएल से जांच करवाने के लिए अग्रेषण पत्र जारी करवाने हेतु कार्रवाई पूर्ण कर आरोपित देवीलाल पुत्र लादूराम निवासी उज्जलवास पुलिस थाना गोगामेड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भिजवा दिया। पुलिस टीम में पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार झाझड़िया, बिशन सहाय थानाधिकारी पुलिस थाना गोगामेड़ी, दुलीचंद हैड कांस्टेबल, मोहरसिंह हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल कुलदीप कांस्टेबल, राजेश,सुमन महिला कांस्टेबल, ओम प्रकाश कांस्टेबल, कृष्ण कांस्टेबल, सतवीर कांस्टेबल, सतपाल कांस्टेबल, रणसिंह कांस्टेबल, शंभूदयाल हैड कांस्टेबल, संजय कांस्टेबल, जिलेसिंह कांस्टेबल एवं पवन कुमार कांस्टेबल शामिल थे जबकि विशेष सहयोग मैडीकल बोर्ड राजकीय चिकित्सालय गोगामेड़ी एवं विशेष योगदान बिशन सहाय थानाधिकारी गोगामेड़ी का रहा।
फोटो_ आरोपित व पुलिस टीम

