राजगढ़ भेरू धाम पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत 8 दिवसीय योग शिविर प्रारंभ, अहमदाबाद हवाई दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को भी दी श्रद्धांजलि
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। अजमेर जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल भैरव धाम राजगढ पर राजस्थान सरकार आयुर्वेद विभाग द्वारा चलाए जा रहे आयुष्मान भारत योगाभ्यास शिविर 30 दिवसीय काउन्ट डाउन कार्यक्रम के अंतर्गत 7 दिवसीय योग शिविर का धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज के द्वारा भगवान धनवन्तरी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व विधि विधान से पूजा अर्चना कर योग शिविर का शुभारम्भ किया गया । जिसका समापन आगामी रविवार , 22 जून को किया जाएगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार मीणा, कंपाउंडर रतनलाल सेन, योग प्रशिक्षक गौतम शर्मा, गौतम शर्मा, नंदराम जाट एवं एकता रावत आदि ने धाम पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को योग के विभिन्न आसनों के माध्यम से योगाभ्यास करवाया एवं योग करने हेतु प्रेरित किया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं व भैरव भक्त मण्डल के सदस्यों ने शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, सुषमा व्यायाम सहित अन्य प्राणायाम के साथ योग किया।
प्रतिदिन करें योग, सदैव रहें निरोग – चम्पालाल महाराज
चम्पालाल महाराज ने योग के महत्व को समझाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को जागरूक करते हुए बताया कि योग प्रकृति का वरदान, जिसने अपनाया वो महान। साथ ही महाराज ने नियमित योग करने का संदेश दिया और कहा कि नित्य योग करने से शरीर में उत्पन्न होने वाले सभी रोग व व्याधियों से मुक्ति मिलती है और मानव शरीर पूर्ण स्वस्थ रहता है । इसलिए सभी को योग प्राणायाम करना चाहिये।
19 जून को भक्तों द्वारा चम्पालाल महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा
धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि आगामी 19 जून को धाम के मुख्य उपासक गुरुदेव चंपालाल महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएग। भैरव भक्त मंडल ने जन्मोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली है।
साथ ही 12 जून को अहमदाबाद में घटित दुखद हवाई दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों को राजगढ़ में में आए हुए सभी श्रद्धालुओं ने नम आँखें के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। दुर्घटना की यह हृदयविदारक घटना पूरे देश को शोक में डुबोने वाली रही। चंपालाल महाराज ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और देश ने एक साथ कई अनमोल जीवनों को खो दिया है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर मृतकों के परिवारजनों को इस कठिन समय में संबल और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
प्रवक्ता सेन ने बताया कि धाम पर व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन, अविनाश सेन, राहुल सेन, ताराचन्द सेन, कैलाश सेन, विष्णु सेन, ओमप्रकाश सेन, यश, वेदान्श , मुकेश सेन, मिलन ,भव्य, युवराज, वैभव मिताली, वंशिका, प्रकाश रांका, सुनील रांका, पदमचंद, कन्हैयालाल, देवानन्द, राजू चावडा, विजेन्द्र सिंह, सुनील मेहता आदि मौजूद थे।


