DESH KI AAWAJ

नसीराबाद में टेन्ट डीलर्स किराया व्यवसाय के चुनाव हुए निर्विरोध सम्पन्न, विविध गोयल बने अध्यक्ष

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। अजमेर जिले की नसीराबाद तहसील में टेन्ट डीलर्स किराया व्यवसाय के चुनाव शनिवार को निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हुए।
राजस्थान टेन्ट डीलर्स किराया व्यवसाय समिति के तत्वावधान में नसीराबाद टेन्ट डीलर्स किराया व्यवसाय समिति का गठन किया गया। चुनावों के कार्यक्रम की अध्यक्षता अजमेर टेन्ट डीलर्स समिति के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने की व विशिष्ट अतिथि अजमेर संभाग के अध्यक्ष मोहम्मद अजीम (अज्जू भाई) एवं मुख्य अतिथि धर्मेंद्र जैन, सर्वेश्वर तिवारी व अनूप ऐरी रहे। कार्यकारिणी में
बनवारी लाल गोयल संरक्षक, विविध गोयल अध्यक्ष , उम्मेद खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष , कालू पाराशर वरिष्ठ उपाध्यक्ष , विकास गोयल उपाध्यक्ष,
प्रवीण उपाध्यक्ष , रासा सिंह रावत उपाध्यक्ष, गोपाल वैष्णव महासचिव , केशव कांकाणी सचिव, गिरधारी गुर्जर कोषाध्यक्ष, दामोदर वैष्णव सह कोषाध्यक्ष, रतन रावत संगठन मंत्री , बुधराज जांगिड़ संगठन मंत्री, नरेश प्रचार मंत्री, फुलसिंह रावत प्रचार मंत्री, रफीक खान प्रचार मंत्री, सज्जाद खान प्रवक्ता, विकास गोयल प्रवक्ता एवं मुकेश वैष्णव मिडिया प्रभारी चुने गए।
समिति के गठन के लिए पिछले कई दिनों से लगातार प्रयास किए जा रहे थे, उसी क्रम में 2 अगस्त , शनिवार को “सर्वसम्मति” से सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम “सर्वसम्मति” से एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

admin
Author: admin