DESH KI AAWAJ

देरांठू में तहसीलदार यादव ने आनलाइन गिरदावरी के एप्लीकेशन की टेस्टिंग करी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। राज्य सरकार द्वारा एग्री स्टेट परियोजना के तहत डिजिटल क्रॉप सर्वे अर्थात ( ऑनलाइन गिरदावरी) के एप्लीकेशन की टेस्टिंग नसीराबाद तहसील के ग्राम देरांठू में तहसीलदार नसीराबाद ममता यादव व पटवारी देरांठू धर्मेन्द्र के द्वारा की गई । साथ ही इस दौरान किसानों को डिजिटल गिरदावरी के लाभों के बारे में बताया गया । तहसीलदार यादव ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि इससे रियल टाइम अपडेट के साथ केसीसी, मुआवजा फसल नुकसान का वास्तविक आंकलन भी इस डिजिटल गिरदावरी से संभव हो सकेगा ।

admin
Author: admin