DESH KI AAWAJ

उपखण्ड अधिकारी यादव व थानाधिकारी श्री नगर पारुल यादव ने किया गैस एजेंसी का संयुक्त निरीक्षण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद देवीलाल यादव तथा थानाधिकारी श्रीनगर श्रीमती पारुल यादव द्वारा श्रीनगर क्षेत्र मे स्थित जाटोलिया गैस एजेंसी का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया तथा एजेंसियों पर भीड़ प्रबंधन की स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की कतारों का समुचित प्रबंधन किया जाए तथा गैस सिलेंडरों का वितरण व्यवस्थित तरीके से किया जाए।
साथ ही एजेंसी के कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार रखने तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वर्तमान स्थिति में ’’किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।’’ प्रशासन द्वारा रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उपभोक्ताओं से अनावश्यक भीड़ न करने तथा प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया।
प्रशासन द्वारा स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है , ताकि उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से मिलती रहे।

admin
Author: admin