DESH KI AAWAJ

रक्षा बंधन पर सैन्यकर्मियों को छात्राओं ने बान्धी राखी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षा बंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नसीराबाद में इस बार कार्यक्रम की विशेष पहल करते हुए सरोज बिस्सा के नेतृत्व में आर्मी यूनिट के आतिथ्य में, कन्या हितकारिणी विद्यालय एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय, नसीराबाद की छात्राओं व मातृशक्ति ने आर्मी भाइयों को राखी बांधी।
बहनों ने सैनिकों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सफलता और सदैव विजय की मंगलकामनाएँ दीं। इस अवसर पर आर्मी यूनिट द्वारा छात्राओं को “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता संबंधी जानकारी दी गई, साथ ही भारतीय सेना में शामिल होने के लिए आवश्यक परीक्षाओं व प्रक्रिया की जानकारी प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती सरोज बिस्सा, एडवोकेट रेखा खेड़,समाज सेवी ब्रजेश बिस्सा व कन्या हितकारिणी विद्यालय की प्राचार्या सूरज देवी चौहान, राजकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या अनिता खुराना, यूसुफ सर सहित विद्यालय व महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

admin
Author: admin