सुशिला पब्लिक स्कूल के विधार्थियों ने हरियाली अमावस्या पर बालाजी मंदिर में किया वृक्षारोपण
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में देरांठू के सदर बाजार स्थित सुशिला पब्लिक स्कूल के विधार्थियों ने संस्था प्रधान हनुमान प्रसाद मेहरा के सानिध्य में बस स्टैण्ड स्थित बगीची बालाजी मंदिर प्रांगण में विराजित भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक कर बगीची बालाजी मंदिर क्षेत्र में करीब दस पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ व सुन्दर बनाने का सन्देश दिया।


