देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व महात्मा गांधी विधालय के छात्र/छात्राओं ने निकाली हर घर तिरंगा रैली
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के आदेश अनुसार देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) राजकीय विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यवाहक संस्था प्रधान सुषमा सोनी व महात्मा गांधी विधालय के प्रधानाचार्य अनिल गोयल ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्थानीय विद्यालयों द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं एवं ग्राम वासियों द्वारा देश प्रेम और उमंग के साथ नारे लगाते हुए हर घर तिरंगा लहराएंगे ,घर-घर अलख जगाएंगे,वंदे मातरम,जय हिंद और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए कस्बे के सभी मोहल्ले से होकर रैली निकाली। जिससे से कस्बे का वातावरण देशभक्ति पूर्ण हो गया और सब ने हर घर पर तिरंगा लगाने का प्रण लिया। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से कार्यवाहक संस्था प्रधान सुषमा सोनी , सीमा जयंत , मोतीलाल, सरोज , नेहा टेपण , अंजना शर्मा, अशोक कुमार, बाबुलाल जाट , मोहम्मद इरफान, शहाबुद्दीन, गोरन्ती मीणा, मनोज कुमार वहीं महात्मा गांधी अंग्रेजी विधालय से प्रधानाचार्य अनिल गोयल ,अनिल जैन,केशर सिंह पवन कुमार महावर, सुल्तान खोकर, महावीर सिंह रावत, सुरेंद्र कुमार तोसावड़ा, आशीष दाधीच, दुर्गा प्रसाद मीणा , नियाज खान, अशोक कुमार मौर्य योगेश कुमार शर्मा, प्रार्थना अग्रवाल, आशा भाटिया, ज्योति कुमारी, कनिष्ठ लिपिक राम सिंह व स्थानीय विद्यालय के एस.एम.सी.अध्यक्ष शैतान कुम्हार,अरविंद चौधरी ,आनंद वैष्णव, मोहन प्रजापत के अलावा ग्राम के सम्मानित एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


