श्री वैष्णव युवा सेवा समिति नसीराबाद द्वारा अक्षय तृतीया को आयोजित किये सामुहिक विवाह सम्मेलन की गणेश जी की रसोई करने के साथ जोड़ों को दी विदाई
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। श्री वैष्णव समाज युवा सेवा समिति नसीराबाद के तत्वावधान में अक्षय तृतीया, 30 अप्रेल को आयोजित सामुहिक विवाह सम्मेलन में 22 जोड़ों का विवाह सानन्द सम्पन्न हुआ था। रविवार को सामुहिक विवाह सम्मेलन के गणेश जी की रसोई दिलवाडी स्थित बालाजी मंदिर पर रखी गई। जिसमें अजमेर जिले की समस्त समितियों के पदाधिकारियों के समाज बन्धुओं ने उपस्थित दर्ज कराई। कार्यक्रम में सामुहिक विवाह सम्मेलन के सभी जोड़ों को बुलाकर वैवाहिक प्रमाण पत्र के साथ कन्या दान में आई राशि भेंट की गई। साथ ही समिति द्बारा सामुहिक विवाह सम्मेलन के आय व्यय का हिसाब के पर्चे वितरित कर समाज बन्धुओं को हिसाब पेश किया गया। कार्यक्रम में श्याम सुन्दर वैष्णव हरिद्वार किशनगढ़, रामस्वरूप वैष्णव ठेकेदार किशनगढ़, केकड़ी समिति से अध्यक्ष सीताराम वैष्णव डाबर , पीसांगन समिति से अशोक वैष्णव, गुलाबपुरा समिति, सरवाड़ समिति,बहेड़ा समिति सहित कई समितियों के गणमान्य समाज बन्धुओं उपस्थित रहे। जिनका समिति की और अभिनन्दन पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम मे समिति पदाधिकारी राधेश्याम वैष्णव दिलवाडा, पुखराज वैष्णव सनोद, रामस्वरूप वैष्णव दिलवाडी, कैलाश वैष्णव नान्दला, बजरंग वैष्णव बहेड़ा, सत्यनारायण वैष्णव भटियाणी, मुकेश वैष्णव, सुरेन्द्र वैष्णव देरांठू, रामलाल वैष्णव लीडी, विशन वैष्णव, कैलाश वैष्णव श्री नगर, छोटू वैष्णव चाट, राधेश्याम, महावीर प्रसाद, नन्द किशोर वैष्णव दिलवाडी , धर्मराज वैष्णव लोहरवाड़ा, रामप्रसाद वैष्णव गादेरी, बालकिशन, अशोक वैष्णव दिलवाडा, सियाराम वैष्णव बहेड़ा, राधेश्याम वैष्णव श्री नगर सहित अन्य कई जागरूक कार्यकर्त्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे।


