DESH KI AAWAJ

देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पीआईओ के रिक्त पड़े पद पर सोनी ने किया कार्यभार ग्रहण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देरांठू (पीईईओ) के रिक्त पड़े प्रधानाचार्य पद पर शुक्रवार को नवीन सागर सोनी ने कार्यग्रहण किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत मुखिया सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ , सहकारी समिति अध्यक्ष दिनेश चौधरी, एसएमसी अध्यक्ष अरविंद चौधरी , पीईईओ अधीनस्थ विद्यालय महात्मा गांधी अंग्रेजी विधालय से अनिल जैन, सुरेन्द्र वैष्णव, राजेंद्र राठौड़, हनुमान मेहरा, समाजसेवी राजकुमार जैन सहित कस्बे के अन्य गणमान्य ग्रामवासियों ने सोनी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया ।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुषमा सोनी ने बताया कि 1जनवरी से स्थानीय विद्यालय में प्रधानाचार्य पद रिक्त चल रहा था ।प्रधानाचार्य पद पर नवीन सागर सोनी के कार्यग्रहण करने पर विद्यालय तथा विद्यार्थियों में खुशी की लहर छा गई ।इस अवसर विद्यालय परिवार से सीमा जयंत, मोतीलाल, सरोज ,अंजना शर्मा, रुचि अग्रवाल, बाबूलाल जाट ,अशोक कुमार,मोहम्मद इरफान ,शहाबुद्दीन ,गोरती मीणा मनोज कुमार ,नेहा ,ज्योति पुरोहित ,सोनू छिपा, शंकर जाट ,सोनिया मित्तल आदि उपस्थित रहे ।

admin
Author: admin