DESH KI AAWAJ

छोटा पुष्कर धानेश्वर में वैष्णव बैरागी समाज की आमसभा हुई आयोजित, सभा में समाज शिक्षा और संस्कार पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। छोटा पुष्कर धानेश्वर में वैष्णव बैरागी सेवा समिति के तत्वधान में आमसभा रविवार को धानेश्वर वैष्णव भवन में आयोजित हुई।आमसभा की शुरुआत भगवान हनुमान जी की तस्वीर के सन्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामलाल दास अरवड़ ,अध्यक्षता आशाराम वैष्णव अध्यक्ष वैष्णव बैरागी सेवा समिति अध्यक्ष धानेश्वर द्बारा की गई। सभा में रघुवीर वैष्णव अध्यक्ष नवयुवक मण्डल, सचिव चेतन प्रकाश वैष्णव, कोषाध्यक्ष महेश वैष्णव वैष्णव सणगारी,सरवाड़ बयालीस अध्यक्ष बालमुकुंद वैष्णव सांपला,सुरेश वैष्णव सांपला, गोपाल दास कादेड़ा,बजरंग दास बडला उपस्थित रहे।सभा की शुरुआत करते हुए आशाराम वैष्णव सरपंच कादेड़ा व पत्रकार सुरेश वैष्णव सांपला ने मंच के माध्यम से भव्य आयोजन और कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में अवगत कराया।समाज जनों ने कार्यक्रम में समाज हित,उच्च शिक्षा,और समाज के उत्थान और समाज को संस्कारवान बनाने को लेकर चर्चा की। समिति कोषाध्यक्ष महेश वैष्णव सणगारी ने आय व्यय का ब्यौरा पेश किया। सचिव चेतन प्रकाश वैष्णव ने गत मीटिंग की पुष्टि करवाई तथा धर्मशाला की गतिविधियों के बारे में आमसभा को जानकारी दी। इस दौरान शाहपुरा समिति अध्यक्ष योगेंद्र वैष्णव , केकड़ी चोमालियासा अध्यक्ष प्रहलाद वैष्णव, रामगोपाल वैष्णव तस्वरियाबासा,राधाकिशन वैष्णव भादो का खेड़ा, पूर्व अध्यक्ष हरिद्वार दास कजोडीया, मिश्रिदास वैष्णव दौलतपुरा, तुलसीदास वैष्णव पारोली, धनराज वैष्णव फुलियाकला, रामनारायण वैष्णव सरसड़ी, रामपाल वैष्णव बच्च्छखेड़ा, शिवगोपाल वैष्णव जालियां, पत्रकार सुरेश वैष्णव सांपला, जगदीश बासेड़ा, सर्वेश्वर वैष्णव सांपला, सरमोद सणगारी, गोपाल वैष्णव काचरिया सहित धानेश्वर समस्त चौखला वैष्णव बैरागी समाज के पदाधिकारी कार्यकर्ता और सदस्य मौजूद रहे।

admin
Author: admin