DESH KI AAWAJ

कार्यवाहक सीएम योगी को उपहार में मिला चांदी का बुलडोजर

गोरखपुर जिले में विधानसभा चुनाव में मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार का जादू मतदाताओं के सिर चढ़कर बोला है। जनता ने सरकार की योजनाओं को सराहा है, इस कारण राशन से शासन का रास्ता साफ हो पाया है। वहीं, सीएम योगी के बुलडोजर ने जातीय समीकरण ध्वस्त कर दिए।

विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार गोरखपुर आए सीएम योगी को उपहार में हर जगह बुलडोजर मिल रहा है। होली के अवसर पर गीता वस्त्र के डायरेक्टर शम्भू शाह एवं संजय शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चांदी का बुलडोजर स्मृति चिन्ह के रुप में दिया।

बता दें कि यूपी में भाजपा की सत्ता दोबारा आने पर बाजारों में बुलडोजर के रुप में खिलौनों की मांग बढ़ गई है। लोग सीएम योगी को बुलडोजर बाबा के नाम से बुला रहे हैं।

admin
Author: admin